Connect with us
alt="uttarakhand lockdown again declared in bajpur"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: लगातार बढ़ रहा हैं कोरोना संक्रमण, काशीपुर के बाद अब यहां भी लगा पूर्ण लॉकडाउन

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड: लगातार बढ़ रहा हैं कोरोना संक्रमण, काशीपुर के बाद अब यहां भी लगा पूर्ण लॉकडाउन

1 min read

Uttarakhand lockdown: राज्य में बढ़ता जा रहा है कोरोना संक्रमण, काशीपुर के बाद अब बाजपुर और रूद्रपुर में भी हुआ सम्पूर्ण लॉकडाउन..

राज्य में कोरोना संक्रमण किस कदर बढ़ता जा रहा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य के क‌ई शहरों में दुबारा से लॉकडाउन (Uttarakhand lockdown) लगाना पड़ रहा है। काशीपुर के बाद अब राज्य के दो और शहरों में अगले तीन दिनों के लिए सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। जी हां राज्य के उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर और रूद्रपुर में तीन दिन का सम्पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। बाजपुर और रूद्रपुर में यह सम्पूर्ण लॉकडाउन सोमवार रात 12 बजे से शुरू होगा। स्थानीय प्रशासन ने यह निर्णय बाजपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लिया है। बता दें कि इससे पहले जिले के ही काशीपुर में चार दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। बताते चलें कि उधमसिंह नगर जिले में जहां बीते रविवार को कोरोना के 40 न‌ए मामले सामने आए थे। वहीं आज शाम सात बजे तक जिले के 38 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड फिर लॉकडाउन की चपेट में, इस शहर में घोषित हुआ 60 घंटे का सम्पूर्ण लॉकडाउन

लॉकडाउन के दौरान बंद रहेगी सभी अनावश्यक गतिविधियां एवं दुकानें, आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को मिलेगी लॉकडाउन से छूट:- उधमसिंह नगर जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों से शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। तेजी से सामने आते न‌ए कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है। जिले के काशीपुर में चार दिनी लॉकडाउन के बाद अब बाजपुर और रूद्रपुर में भी तीन दिन का सम्पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन की ओर से घोषित इस तीन दिवसीय पूर्ण लॉकडाउन (Uttarakhand lockdown) में सभी आर्थिक, वाणिज्यिक एवं व्यवसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी। हालांकि इस दौरान आवश्यक सेवाओं की दुकानें यथा- दूध की दुकानों, मेडिकल स्टोर एवं सब्जी की दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। लेकिन लोग अनावश्यक रूप से बाहर नहीं घूम सकेंगे। यह सम्पूर्ण लॉकडाउन रूद्रपुर नगर निगम क्षेत्र के साथ ही फूलबाग, छतरपुर, मटकोटा, बिन्दुखेड़ा आदि चिन्हित स्थानों पर भी लागू होगा। इतना ही नहीं बाजपुर के क‌ई इलाकों को कटेनमेट जोन और बफर जोन भी घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में आगामी 25 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं रिजल्ट: देवज्योति और सागर संयुक्त रूप से बने उत्तराखंड टॉपर

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top