Connect with us
Uttarakhand mahila home guard bharti

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / Uttarakhand Mahila Home Guard Bharti: उत्तराखंड में अगस्त माह में होगी 330 महिला होमगार्ड की भर्ती

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

Uttarakhand Mahila Home Guard Bharti: उत्तराखंड में अगस्त माह में होगी 330 महिला होमगार्ड की भर्ती

1 min read

Uttarakhand mahila home guard bharti : उत्तराखंड बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी प्रदेश में होगी 330 पदों पर महिला होमगार्ड भर्ती

उत्तराखंड की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के को एक सुनहरा अवसर मिलने वाला है। बता दे कि जल्द ही महिला होमगार्ड की 330 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है।जिसके लिए सरकार द्वारा शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। अगस्त महीने के पहले सप्ताह से इस भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने के आसार है। इच्छुक महिलाए जल्द ही इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तराखंड महिला होम गार्ड भर्ती 2023 के लिए लिखित परीक्षा के आयोजन को लेकर लम्बे समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अधिकारियों ने तय किया है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। इसलिए होम गार्ड भर्ती में महिला होम गार्ड का चयन केवल शारीरिक फिटनेस और शैक्षिक योग्यता के आधार पर ही होगा।(Uttarakhand mahila home guard bharti)

यह भी पढ़िए: उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने दी सभी जिलों को बड़ी सौगात लम्बे समय से रुका काम हुआ पूरा

बताते चले कि वर्तमान मे लगभग 6500 होमगार्ड विभिन्न सरकारी कार्यालयों के साथ ही पुलिस कार्यों में भी सहयोग दे रहे हैं। जिनमें महिला एंव पुरूष होमगार्ड दोनों ही शामिल हैं। वही अब महिला होमगार्ड के रिक्त पदों को भरने हेतू तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सीएम धामी द्वारा दिसंबर में हुई रैतिक परेड के दौरान महिला होमगार्ड के पदो पर भर्ती की घोषणा की गई थी। जिसके क्रम में शासनादेश जारी कर ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की बड़ी परीक्षा होगी अगस्त में इस दिन से जारी होंगे एडमिट कार्ड

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top