Connect with us
kaladhungi car accident today 2 died of family car Accident in bazpur kaladhungi road nainital today
फोटो सोशल मीडिया Kaladhungi car accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Kaladhungi nainital car Accident: नैनीताल कालाढूंगी में पेड़ से टकराईं कार परिवार के 4 लोगों की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल

Kaladhungi nainital car Accident: नैनीताल कालाढूंगी में पेड़ से टकराईं कार परिवार के 4 लोगों की गई जिंदगी

1 min read

kaladhungi car accident today 2 died of family car Accident in bazpur kaladhungi road nainital today: नैनीताल घूमने आए गाजियाबाद के परिवार की कार हादसे में दो मासूमों समेत 4 की मौत

kaladhungi car accident today 2 died of family car Accident in bazpur kaladhungi road nainital today: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब तो शायद ही ऐसा ही कोई दिन व्यतीत होता होगा जब राज्य के किसी ना किसी हिस्से से भयावह सड़क हादसे की दुखद खबरें सुनने को ना मिलती हों। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद एवं बेहद हृदयविदारक खबर आज राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक दोनों लोग आपस में जीजा साला बताए जा रहे हैं। जबकि परिवार की दो मासूम बच्चियों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड दिया। बताया गया है कि यह हादसा उस वक्त घटित हुआ जब शुक्रवार को वीकेंड पर नैनीताल घूमने जा रहे गाजियाबाद के छह लोगों की टाटा टियागो कार कालाढूंगी बाजपुर रोड पर गडप्पू चेकपोस्ट से लगभग दो किलोमीटर आगे अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी।
यह भी पढ़ें- Shivraj Patil ex home minister death: पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का निधन

दो युवकों की मौके पर ही मौत

हादसे की जानकारी देते हुए कालाढूंगी पुलिस ने मीडिया को बताया कि गाजियाबाद के सिहानी क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार के छः लोग वीकेंड पर घूमने के लिए नैनीताल जा रहे थे। ये सभी लोग शुक्रवार को UP 14 GN 4349 नंबर की कार से गाजियाबाद से निकले थे।

जैसे ही उनकी कार कालाढूंगी बाजपुर मार्ग पर गडप्पू चेकपोस्ट से करीब दो किलोमीटर आगे पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के वक्त कार में 4 वयस्क और 2 छोटे बच्चे शामिल थे। जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 मासूम बच्चियों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड दिया। मृतकों की पहचान प्रदीप यादव (28) और उसकी दो मासूम बेटियों उसकी दोनों बेटियों अन्नईया उर्फ परी, उम्र 3 वर्ष 6 माह और किट्टू, उम्र डेढ़ वर्ष एवं राहुल (18), सभी निवासी सिहानी, थाना नंदग्राम (गाजियाबाद), के रूप में हुई है। बताया गया है कि मृतक प्रदीप यादव, मृतक राहुल का सगा जीजा था।
यह भी पढ़ें- Bus accident: आंध्र प्रदेश में तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 9 की मौ*त Chittoor Andhra Pradesh

हादसे में घायल हुए अन्य लोगों में मृतक प्रदीप की पत्नी ज्योति सहित विवेक यादव (23) और वाहन चालक और साले राहुल का दोस्त दीपांशु, निवासी नगला सुदमा, थाना बेवर, जिला मैनपुरी शामिल हैं। सभी को बाजपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने घटना की जानकारी कार मालिक बिट्टू और विक्रांत डागर को दे दी है। घायलों के परिजन गाजियाबाद से नैनीताल के लिए रवाना हो चुके हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की सहायता से हटाकर गडप्पू चेकपोस्ट के पास सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई परिजनों की तहरीर के आधार पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Dehradun news: देहरादून गेस्ट हाउस में नाबालिग किशोरी के साथ मिला मुस्लिम युवक हुआ बवाल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top