Connect with us
Uttarakhand news: Almora School Closed due to rain alert

Home / अल्मोड़ा / अल्मोड़ा में एक दिवसीय अवकाश घोषित बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में एक दिवसीय अवकाश घोषित बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

1 min read

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कल यानी 7 जुलाई को अल्मोड़ा जिले के सभी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। बता दें कि मौसम विभाग की चेतावनी को मद्दे नजर रखते हुए छात्र -छात्राओ की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।जिलाधिकारी विनीत तोमर के अनुसार मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा 07 जुलाई 2023 से 10 जुलाई 2023 तक अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा होने की आशंका जताई गयी है।

जिसको ध्यान मे रखते हुए 07 जुलाई, 2023 यानी कल अल्मोड़ा जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) तथा समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।वही विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक प्रवक्ता, सहायक अध्यापक माध्यमिक, उच्च प्राथमिक/प्राथमिक, मिनिस्ट्रीयल, अनुसेवक एवं संविदा कर्मचारी समयानुसार अपने-अपने विद्यालय/कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top