Connect with us
Uttarakhand news: army soldier mohan singh gaurang died Khatima News Today

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: छुट्टियों पर घर आए सेना के जवान की गई जिंदगी परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड: छुट्टियों पर घर आए सेना के जवान की गई जिंदगी परिजनों में मचा कोहराम

1 min read

Khatima news today: खटीमा में छुट्टियों में घर आए सेना के जवान मोहन सिंह गुरंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

समूचे उत्तराखंड के लिए उधम सिंह नगर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बता दें कि मृतक जवान 2 दिन पूर्व ही 45 दिन की छुट्टियों में घर आया हुआ था। जवान की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताते चलें कि मृतक जवान जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात था। जवान की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक किशोर पंत एवं एसआई पंकज मेहर ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।(khatima news today)

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा स्थित चारू बेटा की पहाड़ी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मोहन सिंह गुरंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बता दें कि मोहन सिंह वर्ष 2018 में गोरखा राइफल में भर्ती हुआ था। तथा वर्तमान में 1/ 9 यूनिट जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात था। तथा 2 दिन पूर्व ही छुट्टियों पर घर आया हुआ था। मंगलवार की शाम मोहन सिंह रात को खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। बुधवार की सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे और उसे आनन-फानन में जिला चिकित्सालय लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मोहन सिंह को मृत घोषित कर दिया। बताते चलें कि मृतक मोहन सिंह अविवाहित था। मृतक मोहन सिंह के पिता डीएससी मे कार्यरत हैं तथा वर्तमान में जम्मू में ही तैनात हैं। मृतक अपने पीछे माता पिता एवं बहन को रोता बिलखते छोड गया।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top