Connect with us
Uttarakhand news : bumper Vacancy on the posts of J.E. Junior Engineer on 2023 Youth should be ready. uttarakhand J.E vacancy 2023

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / uttarakhand J.E vacancy 2023: उत्तराखंड में (कनिष्ठ अभियंता) J.E के पदों पर निकलेगी बंपर भर्तियां युवा रहें तैयार…

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

uttarakhand J.E vacancy 2023: उत्तराखंड में (कनिष्ठ अभियंता) J.E के पदों पर निकलेगी बंपर भर्तियां युवा रहें तैयार…

1 min read

uttarakhand J.E vacancy 2023: शासन ने भेजा 1037 पदों पर जेई की भर्ती का प्रस्ताव, अब यूकेपीएससी जल्द विज्ञप्ति जारी कर शुरू करेगा आवेदन प्रक्रिया….

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तराखण्ड के तकनीकी डिप्लोमा एवं डिग्री धारी युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां… उत्तराखण्ड में जल्द ही 1037 कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) की भर्ती होने जा रही है। बताया गया है कि राज्य सरकार ने 11 विभागों के लिए 1037 कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के पश्चात कार्मिक सचिव ललित मोहन ने 1037 पदों के लिए आयोजित होने वाली इस भर्ती के प्रस्ताव को रोक सेवा आयोग को भेज दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अब लोक सेवा आयोग द्वारा जल्द ही इन पदों पर विज्ञप्ति जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
(uttarakhand J.E vacancy 2023)
यह भी पढ़ें- Uttarakhand roadways driver vacancy: उत्तराखंड परिवहन निगम में जल्द होगी चालक परिचालक भर्ती

इस संबंध में लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी रावत ने कनिष्ठ अभियंता भर्ती के प्रस्ताव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि शासन की ओर से शहरी विकास विभाग में 32, लोक निर्माण विभाग में 252, सिंचाई विभाग में 138, लघु सिंचाई विभाग में 46, ग्रामीण निर्माण विभाग में 201, कृषि विभाग में 37, आवास विभाग में 140, पंचायती राज विभाग में 41, जल संस्थान में 79, पेयजल निगम में 62 तथा ऊर्जा विभाग में 9 पदों के लिए कनिष्ठ अभियंताओं की भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है।
(uttarakhand J.E vacancy 2023)

यह भी पढ़ें- Good News: कुमाऊं और गढ़वाल समेत 8 शहरों में चलेंगी इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसे…..

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top