Connect with us
Uttarakhand news:Diksha agrawal of haldwani won gold medal in yoga competition in Thailand

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड की दीक्षा ने थाईलैंड में योग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल बढ़ाया प्रदेश का मान

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड की दीक्षा ने थाईलैंड में योग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल बढ़ाया प्रदेश का मान

1 min read

Diksha Agrawal Yoga competition: हल्द्वानी की दीक्षा अग्रवाल ने थाईलैंड में हुई इंटरनेशनल योग प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण पदक बढ़ाया प्रदेश का मान

उत्तराखंड की बेटियां यहां का नाम रोशन करने का कोई भी अवसर खाली नहीं जाने देती है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने पूरे देश में देवभूमि का मान बढ़ाया है। जी हां हम बात कर रहे हैं नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र की बेटी दीक्षा अग्रवाल की। जिसने इंटरनेशनल योग काउंसलिंग की ओर से आयोजित एशिया योगा स्पोर्ट्स कंपटीशन 2023 की इंटरनेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है।(Diksha Agrawal Yoga competition)

यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड: कांडा के पवन बने सेना में लेफ्टिनेंट सूबेदार पिता ने सजाए कंधे पर सितारे

दीक्षा के इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है वही घर पर बधाई देने वालों का तांता हुआ है। बता दे कि दीक्षा ने इससे पूर्व में भी उड़ीसा में आयोजित योग प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया था। वही एक बार फिर दीक्षा अग्रवाल ने बैंकॉक में हुई योग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम कर राज्य को गौरवान्वित किया है। दीक्षा ने योग के क्षेत्र में गोल्ड मेडल अपने नाम करके अन्य लोगों को भी योग के प्रति प्रेरित किया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top