Connect with us
उत्तराखंड: विधायक पर कर दी एकाएक फायरिंग पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: विधायक पर कर दी एकाएक फायरिंग पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड: विधायक पर कर दी एकाएक फायरिंग पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी

1 min read

Udhamsingh Nagar: विधायक (MLA) राजकुमार ठुकराल पर फायरिंग, बाल-बाल बचे विधायक ठुकराल, क्षेत्र में दहशत का माहौल…

राज्य का ऊधमसिंह नगर जिला अपराधियों का गढ़ बना हुआ है। जिले में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इस खबर से आसानी से लगाया जा सकता है। मामला बीती रात का है जब अलायंस कालोनी के गेट पर हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे क्षेत्र के विधायक राजकुमार ठुकराल पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इस गोलाबारी में जहां रूद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल बाल-बाल बच गए वहीं गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां यह कहना बिल्कुल भी अनुचित नहीं होगा कि जिस क्षेत्र में विधायक ही सुरक्षित नहीं वहां आम जनमानस के सुरक्षित होने का तो सवाल ही नहीं उठता। घटना से जहां पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस विभाग के साथ ही शासन-प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामले की जानकारी लेकर फरार हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: शव दफनाकर लौट रहे एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष ने कर दी अंधाधुंध फायरिंग तीन की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास रूद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल अपने घर को जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अलायन्स कॉलोनी गेट पर दो पक्षों में विवाद होता देखकर अपना वाहन रूकवाया और मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने लगे। बताया गया है कि इसी दौरान एक पक्ष विधायक से उलझ गया और देखते ही देखते उस पक्ष के एक युवक ने असलहा निकालकर विधायक राजकुमार ठुकराल पर फायर झोंक दिया। एक के बाद एक गोलीयां चलने से मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपित मौके से फरार हो गए। वो तो गनीमत रही कि घटना में विधायक ठुकराल बाल-बाल बच गए अन्यथा परिणाम गंभीर भी हो सकता था। जिसकी लपटें पूरे शहर में फ़ैल सकती थी। घटना में गदरपुर, रामकोट वार्ड 11 निवासी नरेंद्र छाबड़ा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर विधायक पर गोली चलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस विभाग की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में दो सगे भाईयों की मौत से पुरे गांव में हड़कंप

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top