UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हरिद्वार
Haridwar Bus accident: हरिद्वार में बड़ा हादसा पुल से नीचे गिर गई बस यात्रियों में मची चीख-पुकार
1 min read
Haridwar Bus accident: करीब दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल, मौके पर मची अफरातफरी, चार की हालत नाज़ुक….
Haridwar Bus accident इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के हरिद्वार जिले से सामने आ रही है जहां देहरादून से आ रही एक बस के पुल से नीचे गिर जाने यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बताया गया है कि यह दर्दनाक हादसा हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरकीपैड़ी के पास दीनदयाल पार्किंग में घटित हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, पैर फिसलने से नदी में बहा युवक, शादी से ठीक पहले गई जिंदगी
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश रोडवेज के मुरादाबाद डीपो की एक बस रविवार को देहरादून से मुरादाबाद जा रही थी। बताया गया है कि जैसे ही बस हरिद्वार में हर की पैड़ी के पास पहुंची तो अचानक पुल से नीचे गिर गई। बस के गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद अन्य लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया है। बताया गया है कि हादसे के वक्तघ वक्त बस में कुल 25 यात्री सवार थे। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बस कैसे पुल से नीचे गिरी। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- Ramnagar Chandigarh Train: रामनगर चंडीगढ़ ट्रेन का बदला रूट सफर से पहले जरूर देखिए….
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
