Connect with us
Uttarakhand news: heavy rain alert in 7 district orange alert of rain

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड मौसम विभाग का 16 जून तक सात जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मौसम विभाग का 16 जून तक सात जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

1 min read

उत्तराखण्ड में जमकर बरसेंगे मेघ (Uttarakhand Rain), मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट (Orange Alert)..

उत्तराखंड में मौसम की आंख मिचोली चालू है। बीते दो दिन जहां समूचे प्रदेश में भारी बारिश रही वहीं रविवार को चटक धूप रही। लेकिन मौसम विभाग की ओर से 16 तारीख तक पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, देहरादून, पौड़ी, चम्पावत और बागेश्वर में भारी बारिश (Uttarakhand Rain) का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) रहेगा। इसके साथ ही राज्य में 16 जून के बाद भी सुधार नहीं होगा। अगर बात करें मैदानी इलाकों की तो कहीं कहीं चालीस किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक होगी भारी बारिश मौसम विभाग का 5 जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी

14 को पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश के साथ येलो अलर्ट रहेगा। 15 को पिथौरागढ़, नैनीताल, चम्पावत में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। अगर बात करें मानसून की तो दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल के उत्तर पश्चिमी खाड़ी के शेष हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अब यह ओडिशा, पश्चिम बंगाल के अधिकांश क्षेत्र, बिहार और झारखंड में प्रवेश कर चुका है। वहीं उत्तराखंड के लिए मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार, आगामी कुछ दिनों में राज्य के लिए मानसून को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: भीषण गर्मी के बाद मौसम ने ली करवट इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top