UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड: भारी बारिश के अलर्ट के चलते इस जिले में शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल
1 min read
Uttarakhand barish school holiday: उत्तराखंड के देहरादून जिले में मौसम के अलर्ट को देखते हुए 26 जुलाई को सभी विद्यालय ,निजी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एकदिवसीय अवकाश किया गया घोषित
Uttarakhand barish school holiday इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी कार्यालय ने जिले के सभी विद्यालयों में कल यानी शुक्रवार 26 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। जी हां… देहरादून जिले में शुक्रवार को सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 25 जुलाई, 2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून जिले में 26 जुलाई, 2024 को भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी रहें सावधान!
जिसको देखते हुए एवं छात्र छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में 12 कक्षा तक संचालित सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालयों, समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 26.07.2024 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।आपको बता दे की मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 29 जुलाई तक प्रदेश भर में मध्यम से तीव्र बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और विशेषकर चार जिलों देहरादून, बागेश्वर ,पौड़ी और नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
