Connect with us
Uttarakhand News: in pithoragarh Ex-serviceman who went to the forest dies after falling from the hill today

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: जंगल गए पूर्व सैनिक की पहाड़ी से गिरने से मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखंड: जंगल गए पूर्व सैनिक की पहाड़ी से गिरने से मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

1 min read

Pithoragarh News Today: पिथौरागढ़ में बकरी चराने गए पूर्व सैनिक की पहाड़ी से गिरकर मौत ,परिजनों में मचा कोहराम

राज्य की सीमावर्ती जिले पिथौरागढ़ से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बता दें कि पिथौरागढ़ जिले के मडमानले क्षेत्र में बकरी चराने जंगल गए पूर्व सैनिक की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। उनकी मौत से जहां घर में मातम पसरा हुआ है वही गांव में भी शोक की लहर है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मडमानले के मडगांव निवासी दीवान सिंह धामी रोज की तरह पास के जंगल में बकरी चराने के लिए गए हुए थे।(Pithoragarh News Today)
यह भी पढ़िए:अल्मोड़ा: ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत, सूझबूझ से बचाई भाई समेत 5 मासूमों की जान

बताते चलें कि जंगल से बकरियां तो घर वापस आ गई लेकिन दीवान सिंह घर वापस नहीं लौटे इस बात से परिजन चिंतित हुए तथा दीवान सिंह की खोजबीन के लिए जंगल की ओर गए। खोजबीन में दीवान सिंह की छाता तथा डंडा पास में ही पड़ा हुआ मिला और कुछ ही दूरी पर दीवान सिंह का शव भी गिरा हुआ था। दीवान सिंह के सिर पर चोट लगने के कारण मौकै पर ही उनकी मौत हो गई ।दीवान सिंह धामी के पुत्र सुजीत धामी पूर्व क्षेत्र पंचायत तथा वर्तमान में सहकारिता विभाग में भाजपा के संयोजक हैं।दीवान सिंह धामी की मौत से परिजनों में शोक की लहर है।यह भी पढ़िए:टिहरी आपदा में बच्चे के सिर से उठा माता पिता का साया शव देख बोला मम्मी ने कहा था कि…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top