Connect with us
अल्मोड़ा: ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत, सूझबूझ से बचाई भाई समेत 5 मासूमों की जान

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / अल्मोड़ा: ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत, सूझबूझ से बचाई भाई समेत 5 मासूमों की जान

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत, सूझबूझ से बचाई भाई समेत 5 मासूमों की जान

1 min read

Almora shaharfatak truck accident: छोटे भाई को धक्का देकर खुद ट्रक के नीचे आई बहन, बचाई पांच मासूमों की जान, परिवार में मचा कोहराम…

एक दूसरे से हंसी मज़ाक करते दो मासूम भाई बहन, सड़क से गुजरते वाहनों की आवाज, और बाजार की वह चहचहाहट, सहसा सबकुछ थम गया, इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर जहां हर कोई सहम गया वहीं मासूम बच्ची की एक पल की चीख से चहुंओर मातम के साथ ही सन्नाटा पसर गया। कुछ इसी तरह का मंजर सोमवार को अल्मोड़ा जिले के शहरफाटक में उस समय देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल जाती 6 वर्षीय सोनी पुत्री हरीश बजेठा को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जिससे बच्ची के घर में जहां कोहराम मच गया वहीं घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बच्ची ने सूझबूझ का परिचय देते हुए न केवल अपने छोटे भाई को धक्का देकर उसकी जान बचाई बल्कि साथ चल रहे चार अन्य मासूमों को भी बाल बाल बचा दिया।
(Almora shaharfatak truck accident)
यह भी पढ़ें- टिहरी आपदा में बच्चे के सिर से उठा माता पिता का साया शव देख बोला मम्मी ने कहा था कि…….

उधर दूसरी ओर आनन फानन में मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने ट्रक चालक को घेरकर न केवल सड़क पर जाम लगा दिया बल्कि ट्रक चालक की खूब पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया। गौरतलब है कि मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के शहरफाटक क्षेत्र के क्वेटा मसानखाल निवासी हरीश बजेठा की छः वर्षीय पुत्री सोनी अपने भाई एवं गांव अन्य बच्चों के साथ रोज की तरह सोमवार सुबह प्रातः 7:30 बजे स्कूल की ओर जा रही थी। इसी दौरान पाटी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे भीषण टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतका सोनी ट्रक की टक्कर से पैराफिट तथा वाहन के टायर के बीच दब गई। आरोपी ट्रक चालक की पहचान दीपक सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी मौलाकोट थाना पाटी चंपावत ने के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ट्रक को सीज कर दिया है।
(Almora shaharfatak truck accident)

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बच्ची को रौंदा मौके पर तोड़ा दम, घटना से क्षेत्र में माहौल खराब

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top