Connect with us
Uttarakhand news: Parvati Das bageshwar uttarakhand bageshwar by election won

Home / उत्तराखण्ड / Parvati Das bageshwar uttarakhand: कौन हैं पार्वती दास जिन्होंने जीती बागेश्वर राजनीतिक मैदान की जंग

उत्तराखण्ड बागेश्वर

Parvati Das bageshwar uttarakhand: कौन हैं पार्वती दास जिन्होंने जीती बागेश्वर राजनीतिक मैदान की जंग

1 min read

Parvati Das bageshwar uttarakhand: जानिए कौन है पार्वती दास जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 2810 वोटो से मात देकर हराया

उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तस्वीर अब साफ हो गई है। बीजेपी की प्रत्याशी पार्वती दास ने बागेश्वर विधानसभा के उपचुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की है। पार्वती दास ने कांग्रेस के प्रत्याशी बसंत कुमार को 2810 वोटो से मात देकर हरा दिया है। लेकिन सबके मन में यह सवाल है कि कौन है बीजेपी का यह नया चेहरा जो अपनी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने जा रही है।दरअसल पार्वती दास का अब तक कोई भी राजनीतिक कैरियर इतिहास में दर्ज नहीं है। वह पहली बार राजनीति में अपना कदम रख रही हैं।(Parvati Das bageshwar uttarakhand)

आपको बता दे पार्वती दास भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के परिवहन मंत्री रह चुके चंदन रामदास की पत्नी है। इसलिए यह कहा जा सकता है की पार्वती दास एक राजनीतिक परिवार से है। बता दे चंदन रामदास का निधन 26 अप्रैल 2023 को हुआ था। तब से बागेश्वर विधानसभा की सीट खाली है। वह बागेश्वर से लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं। चंदन रामदास के निधन के बाद भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास पहली बार चुनाव के मैदान में उतरी है। इससे पहले तक पार्वती दास का राजनीति से नाता सिर्फ चंदन रामदास के प्रचार तक ही सीमित रहा है। पार्वती दास ने कपकोट इंटर कॉलेज से साल 1991 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास के खिलाफ अब तक कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनकी छवि एक साफ-सुथरे नेता मे की जाती है।

 

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top