Connect with us
Roadways bus accident Sult ALmora

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / उत्तराखंड: पहाड़ में अचानक खाई की ओर लटक गई रोडवेज बस यात्रियों में मची चीख पुकार

UTTARAKHAND ROADWAYS अल्मोड़ा

उत्तराखंड: पहाड़ में अचानक खाई की ओर लटक गई रोडवेज बस यात्रियों में मची चीख पुकार

1 min read

Roadways bus accident Sult ALmora: अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में सराईखेत में रामनगर डिपो के बस चालक की सूझबूझ ने बचाई 30 यात्रियों की जिंदगी

Roadways bus accident Sult ALmora: बीते कई दिनों से उत्तराखंड में लगातार सड़क दुर्घटनाओं की खबर सुनने को मिल रही है। वही आज उत्तराखंड रोडवेज बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बचने की खबर अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र से सामने आ रही है जहां सल्ट के सराईखेत से दिल्ली जा रही रामनगर डिपो की रोडवेज बस झिमार पास चालक की सूझबूझ से दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई अन्यथा बस दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर जाती जिससे बड़ी अनहोनी हो जाती।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: पहाड़ में 12वीं का छात्र डूब गया ताल में परिजनों में मचा कोहराम

Sarai khet ramnagar depo bus accident: आइए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं। बता दें कि रामनगर डिपो की बस सराई खेत से दिल्ली जा रही थी जैसे ही बस झिमार के पास पहुंची तो चालक ने दूसरे वाहन को पास देने के चक्कर में बस को कच्चे में उतार दिया जिससे गीली मिट्टी होने के कारण बस खाई की ओर चली गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित कर लिया। वहीं इस घटना से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बताते चलें कि बस को जेसीबी मशीन की मदद से गीली मिट्टी से बाहर निकाल कर रामनगर डिपो लायागया ।बस में सवार सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।बस में लगभग 30 यात्री सवार थे जो सभी सुरक्षित हैं।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top