अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
वाह भुला बधाई: अल्मोड़ा के शुभम मेहरा ने जीता बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में रजत पदक
1 min read
Shubham Mehra Bodybuilding championship:अल्मोड़ के शुभम मेहरा ने बॉडीबल्डिंग चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर किया राज्य को गौरवान्वित
उत्तराखंड के युवा अपनी काबिलियत के दम पर राज्य का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। जहां उत्तराखंड के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं वही खेल के क्षेत्र में भी यहां के युवा पीछे नहीं है। आज हम आपको राज्य के एक ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने एक बार फिर उत्तराखंड का नाम पूरे देश में रोशन किया है जी हां हम बात कर रहे हैं अल्मोड़ा जिले के शुभम मेहरा की जिसमें बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है।(Shubham Mehra Bodybuilding championship)
यह भी पढिए:उत्तराखंड के धर्म सिंह बिष्ट बने ताइक्वांडो के राष्ट्रीय कोच प्रदेश का बढ़ा मान
बता दें कि शुभम मेहरा ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए मालदीव में साउथ एशिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में यह पदक हासिल किया है। शुभम की उपलब्धि से उनके क्षेत्र अल्मोड़ा में खुशी की लहर है तथा घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बताते चलें कि शुभम इससे पहले दो बार मिस्टर कुमाऊं तथा एक बार मिस्टर यूपी रह चुके है।शुभम ने नार्थ जोन चैम्पियनशिप में ब्रांज मेडल भी जीता है।शुभम मूल रुप से बागेश्वर जिले के कौसानी के रहने वाले है तथा वर्तमान में अल्मोड़ा के पूर्वी पोखरखाली मोहल्ले में रहते है।शुभम के पिता डॉ महेन्द्र सिंह मेहरा हरीदत्त पेटशाली इण्टर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं तथा माता राजकीय उच्च प्राथमिक गिरचोला धौलादेवी ब्लॉक में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
