Connect with us
Pithoragarh accident news today
फोटो सोशल मीडिया Pithoragarh accident news today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ में भैया दूज मनाने जा रहे ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पिथौरागढ़

Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ में भैया दूज मनाने जा रहे ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

1 min read

Pithoragarh accident news today: पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर की गहरी खाई में गिरा वाहन, यात्रियों में मची चीख पुकार….

Pithoragarh accident news today: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का कहर लगातार बरकरार है जिसके चलते आए दिन लोग दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो रहे हैं या फिर मौत के घाट उतर रहे हैं। दरअसल अक्सर त्योहारों के मौके पर हादसे अधिक घटित होते हैं जिसके कारण कहीं ना कहीं लोगों की खुशियों पर ग्रहण लग जाता है। ऐसी ही कुछ खबर पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां पर भाई दूज मनाने के लिए मायके जा रही बहनों का वाहन खाई मे गिरकर दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ है।

यह भी पढ़ें- Bhowali news today: भवाली में गहरी खाई मे गिरी कार कारोबारी की चली गई जिंदगी

Pithoragarh road accident today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को टैक्सी संख्या UK05 TA 4343 सवारियों को लेकर पिथौरागढ़ से सेरी बाराकोट के जाख पुरान के लिए जा रहा था। तभी जैसे ही वाहन कालसिन मन्दिर मोड पर पुरान के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर ढलान की ओर करीब 100 मीटर की गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें 42 वर्षीय चालक दशरथ गिरी समेत अन्य 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। आसपास के लोगों ने घटना को घटित होता देखा तो वो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: हल्द्वानी के नीरज पंत हत्याकांड का खुलासा हत्यारोपी हुआ गिरफ्तार…

Pithoragarh road accident news सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर 108 के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर जेएस नबियाल ने बताया कि 9 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि गंभीर रूप से घायल सुशीला देवी और मेघा बिष्ट को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुनीता बिष्ट ,सुशीला देवी, भुवनेश्वरी ,मेघा बिष्ट भैया दूज पर भाई की लंबी उम्र और खुशहाली का आशीर्वाद देने के लिए मायके जा रही थी लेकिन तभी उनके साथ अनहोनी हो गई। इतना ही नहीं बल्कि सुशीला देवी अपने मायके वालों के लिए वाहन में दो बकरियां ले जा रही थी जो दुर्घटना का शिकार हो गई है।

यह भी पढ़ें- Almora news: दिवाली मनाने नोएडा से पहाड़ आ रहे युवक की सड़क हादसे में ग‌ई जिंदगी

घायल::

० सुनीता बिष्ट पत्नी श्री प्रकाश सिंह निवासी, जाख पुराण पिथौरागढ़ उम्र 32 साल
० सुशीला देवी पत्नी हरीश राम निवासी ग्राम पाबे पिथौरागढ़ उम्र 35 साल
०अंकित कुमार पुत्र हरीश राम निवासी ग्राम पाबे पिथौरागढ़ उम्र 12 वर्ष
० हेमंत कुमार पुत्र शिवलाल निवासी लोधीया ग़ैर पिथौरागढ़ उम्र 56 वर्ष
०दान सिंह मेहता पुत्र चंद्र सिंह चंद्र सिंह निवासी पुराण बुंगा पिथौरागढ़ उम्र 56 वर्ष
० भुवनेश्वरी देवी पत्नी हरीश भट्ट निवासी लोहाघाट उम्र 56 वर्ष
० मेघा बिष्ट पत्नी राजेंद्र सिंह बिष्ट निवासी बंगा छीना पिथौरागढ़ उम्र 24 वर्ष
० प्राची पुत्री राजेंद्र बिष्ट निवासी नखनोली पिथौरागढ़ उम्र 2 वर्ष
० लोकेश बिष्ट पुत्र प्रकाश सिंह निवासी बंगा पिथौरागढ़ उम्र 14 वर्ष
०गरिमा बिष्ट पुत्री प्रकाश सिंह निवासी बंगा पिथौरागढ़ उम्र5 वर्ष
० दशरथ गिरी पुत्र गोविंद गिरी निवासी सेरी बाराकोट पिथौरागढ़ उम्र 42 वर्ष

यह भी पढ़ें- Haldwani news today: दिवाली के दिन दर्दनाक हादसे में चली गई माँ बेटे की जिंदगी….

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top