Connect with us
Uttarakhand news today: weather forecast Mausam update rain alert barish temperature.
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand weather rain alert)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather: उत्तराखण्ड के 3 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, बरतें सावधानी

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand weather: उत्तराखण्ड के 3 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, बरतें सावधानी

1 min read

Uttarakhand weather rain alert: प्रदेश में आज फिर से मौसम लेगा करवट, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम...

Uttarakhand rain alert today: उत्तराखंड में इन दिनों मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों तक मौसम शुष्क बना हुआ है जिसके चलते प्रदेश भर के कई इलाकों में सुबह से लेकर शाम तक चटक धूप खिलने का नजारा देखने को मिल रहा है जिसके कारण बेहद गर्मी महसूस होने लगी है। दरअसल गर्मी से छुटकारा पाने के लिए लोगों ने घरों समेत दफ्तर में पंखे , Ac चलाना शुरु कर दिया है। वहीं इस बीच आज मंगलवार से मौसम करवट लेता हुआ नजर आने वाला है जिसका असर आज कुछ ही जनपदों में देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather today: उत्तराखण्ड 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी बरतें सावधानी

मौसम विभाग की माने तो आज मंगलवार को पिथौरागढ़, चंपावत नैनीताल, कुमाऊं के इन तीन जिलों के कुछ-कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है जबकि गढ़वाल मंडल समेत कुमाऊं मंडल के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है। वहीं आगामी 30 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, हरिद्वार में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है जबकि रुद्रप्रयाग टिहरी देहरादून पौड़ी पिथौरागढ़ बागेश्वर अल्मोड़ा उधम सिंह नगर में भी कुछ ही जगहों पर बारिश देखने को मिलेगी हालांकि नैनीताल और चंपावत के अधिकांश इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है। ठीक इसी तरह से अगले महीने यानी एक मई को भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है वही गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top