अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड: पहाड़ में दुखद घटना, नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौके पर ही मौत
1 min read
Suyal River Almora News: सुयाल नदी में नहाने गए थे तीन दोस्त, दो की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम…
राज्य के अल्मोड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां सुयाल नदी में नहाने गए दो दोस्तों की एकाएक डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतकों के शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(Suyal River Almora News)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत, दीपक ने इसी साल किया था इंटर
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के धारानौला क्षेत्र के बाड़ी बगीचा निवासी अजय कुमार पुत्र दीप चंद्र, जेल परिसर पोखरखाली निवासी अपने दोस्त करन सिंह पुत्र कैलाश बाबू एवं मकेड़ी निवासी अभिषेक भारती पुत्र धीरेंद्र बहादुर के साथ बीते रोज विश्वनाथ स्थित सुयाल नदी में नहाने गए था। तभी एकाएक करन और अभिषेक नदी के तेज बहाव में डूब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिससे अजय के पांवों तले की जमीन खिसक गई। आनन-फानन में उसने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतकों के शवों को बरामद कर लिया है।(Suyal River Almora News)
यह भी पढ़ें- देहरादून: दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिरा युवक ,हुई मौत
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
