Connect with us
Uttarakhand news: Uttarakhand Holiday Rain alert due to heavy rain alert

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand School Holiday Rain alert: बारिश के चलते उत्तराखंड के 2 जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

Uttarakhand School Holiday Rain alert: बारिश के चलते उत्तराखंड के 2 जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

1 min read

Uttarakhand Holiday Rain alert: मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 14 अगस्त को देहरादून के सभी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

उत्तराखंड मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में 14 अगस्त के लिए देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चंपावत, नैनीताल,उधम सिंह नगर जिले में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य भर में सभी जिलों के लिए 15 से 17 अगस्त के लिए गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं।(Uttarakhand Holiday Rain alert)

इसी बीच देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने भारी बारिश की चेतावनी के बाद कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल 14 अगस्त को अवकाश घोषित किया हैं। यानी कल सोमवार को देहरादून जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यदि अन्य जिलों से संबंधित कोई आदेश प्राप्त होता है तो कमेंट बॉक्स में मेंशन कर दिया जाएगा। इसके साथ ही चंपावत जिले में भी सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top