Connect with us
Uttarakhand news: uttarakhand monsoon Update 2024 | weather Update| rain forecast| temperature|
सांकेतिक फोटो

Home / UTTARAKHAND WEATHER / uttarakhand monsoon Update 2024: उत्तराखंड में जमकर बरसेंगे मेघ, 24 जून के बाद भारी बारिश का अलर्ट !

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

uttarakhand monsoon Update 2024: उत्तराखंड में जमकर बरसेंगे मेघ, 24 जून के बाद भारी बारिश का अलर्ट !

1 min read

uttarakhand monsoon Update 2024: प्रदेश में 24 के बाद जमकर बरसेंगे मेघ, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, भूस्खलन की संभावना रहे सावधान……

uttarakhand monsoon Update 2024  उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में लगातार हुई बारिश से मौसम वास्तव में अच्छा और सुहाना हो गया है जिसके चलते लोगों को गर्मी से तो राहत मिली ही है साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है जिससे मौसम ठंडा और सुखद हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश ने प्राकृतिक सुंदरता को और भी अधिक निखारा है जिसे देखकर स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को ताजगी और आनंद का अनुभव हो रहा है। इसी बीच प्रदेश के अधिकांश जिलों में 24 जून के बाद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand monsoon rain alert: उत्तराखंड में 24 व 25 जून को होगी भारी बारिश, आरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand weather Update बता दें मानसून सक्रिय होते ही पूर्वी शाखा के उत्तरी छोर बिहार के भागलपुर से होते हुए रक्सौल तक पहुंच गया है इससे आगामी दो से तीन दिनों मे बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ाने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई है। जिसके चलते उत्तराखंड और पूर्वी यूपी में अगले दो-तीन दिन के बाद भीषण बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के अनुसार पिथौरागढ़, बागेश्वर ,नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग ,अल्मोड़ा ,टिहरी ,चंपावत, देहरादून आदि जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 24 से 30 जून तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इस दौरान पहाड़ों पर कहीं हल्का तो कहीं भारी भूस्खलन होने की आशंका है भारी बारिश के चलते रास्ते भी प्रभावित हो सकते हैं ऐसे में खास तौर पर चार धाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- खटीमा में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से भाई-बहन की गई जिंदगी परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top