Connect with us
Uttarakhand news: uttarakhand rain yellow alert in 5 district|Uttarakhand weather Update News

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड के पांच जिलों में 15 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी रहे सावधान!!

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के पांच जिलों में 15 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी रहे सावधान!!

1 min read

Uttarakhand weather update news: उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, सतर्कता बरतने की सलाह….

Uttarakhand weather update news गौरतलब हो कि इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से लेकर गढ़वाल मण्डल तक मानसून की भारी बारिश का सिलसिला जारी है जिसके चलते कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हुई है तो वहीं कुछ स्थानों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है जिससे कई मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। इसके अलावा नदी नाले भी बरसात के चलते खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं जिसको लेकर प्रशासन बार-बार सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है।

यह भी पढ़िए:Uttarakhand weather in June: उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी.
Uttarakhand rain forecast update बता दें मानसून की भारी बारिश से जहां एक ओर तापमान में गिरावट आई है वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के साथ ही पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन की स्थिति बनी है जिसके कारण कई मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। इसी बीच आज एक बार फिर से उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पौड़ी जिलों में 11जुलाई से 15 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि अन्य जिलों मे भी मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका का जताई गई है वहीं मौसम विभाग ने चारधाम पर जाने वाले यात्रियों को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने ने की सलाह दी है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top