Home / उत्तरकाशी / Uttarkashi Gangotri Highway : उत्तरकाशी में हवा में लटकी 40 यात्रियों से भरी बस….
उत्तरकाशी उत्तराखण्ड
Uttarkashi Gangotri Highway : उत्तरकाशी में हवा में लटकी 40 यात्रियों से भरी बस….
1 min read
Uttarkashi Gangotri Highway Accident: वाहन को साइड देते समय हुआ हादसा, ढह गया सड़क का पुस्ता, हवा मे लटका बस का टायर, यात्रियों में मची चीख पुकार…
Uttarkashi Gangotri highway Accident: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां पर प्रतिदिन सड़क हादसे बढ़ते जा रहे है जिनकी वजह कहीं ना कहीं वाहनों की तीव्र गति है जिसके कारण वाहन चालक अपने वाहन से नियंत्रण खोकर लोगों को मौत के घाट उतार रहे है। तो वहीं दूसरी ओर कई वाहन चालकों की सूझबूझ से अक्सर बड़े हादसे टल जाते हैं। ऐसी ही कुछ खबर उत्तरकाशी जिले से सामने आ रही है जहां पर वाहन को साइड देते समय सड़क का पुस्ता टूट गया जिसके कारण बस का एक टायर हवा में लटक गया लेकिन चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।
यह भी पढ़िए: अल्मोड़ा के चमड़खान की लता बिष्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जिंदगी, लगे कई आरोप….
Uttarkashi News: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र के 40 यात्रियों को उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री से झाला की ओर ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची। दरअसल जैसे ही बस गंगोत्री हाईवे पर नेलंगाना ( हर्षिल ) के सामने पहुंची तो सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के लिए चालक ने बस को पीछे किया। लेकिन जैसे ही बस पीछे हुई तो सड़क का पूस्ता टूट गया जिसके चलते बस का एक टायर हवा में लटक गया व बस के भीतर बैठे लोग घबराकर चीख पुकार मचाने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और इसके बाद सेना के क्रेन को बुलाकर बस को सड़क पर लाया गया तथा सभी यात्रियों को उसमें बिठाकर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि सभी यात्री घनसाली क्षेत्र के गांव से देवडोली के साथ गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए आए थे।
You may also like...
Related articles
Prema Rawat: बागेश्वर की प्रेमा रावत भारतीय महिला टीम में शामिल, T20 विश्व कप में दिखाएंगी दम
1 min read |Prema Rawat Indian Women’s Cricket Team|T20 World Cup में खेलेगी उत्तराखंड की बेटी प्रेमा रावत, श्रेयंका पाटिल…
Read More
हरिद्वार ₹54 करोड़ भूमि घोटाला: धामी सरकार का बड़ा एक्शन, IAS PCS अधिकारियों पर गिरि गाज
1 min read ||Haridwar ₹54 Crore Land Scam: IAS Varun Chaudhary Faces Dismissal, Former DM Karmendra Singh to Face Major…
Read More
Uttarakhand: उत्तराखंड के युवक के साथ नोएडा फैक्ट्री में सहकर्मियों की शरारत से गई जिंदगी
1 min read ||Industrial Accident Claim: Uttarakhand Youth Dies in Noida Factory After Co-Workers’ Prank Turns Fatal|| उत्तराखंड के उधम…
Read More
Uttarakhand breaking news: नैनीताल सीट से संजीव आर्य ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
1 min read Uttarakhand Assembly Elections 2027: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बेटे ने टिकट का दावा छोड़ा, चुनाव लड़ने…
Read More
Al wala wal bara: अल-वला वल-बरा क्या है? इस्लाम की संतुलित और रचनात्मक अवधारणा
1 min read अल-वला वल-बरा: इस्लाम में निष्ठा, न्याय और मानवता का महत्वपूर्ण सिद्धांत (Islamic Concept of Al-Wala Wal-Bara) |Islamic…
Read More
Uttarakhand news: हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही कार गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन गंभीर
1 min read उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार में लगी आग, दो लोगों की मौत,…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
