उत्तराखण्ड देहरादून
Dehradun Lucknow vande Bharat Train: 12 मार्च से देहरादून-लखनऊ के बीच होगा वंदे भारत ट्रेन का संचालन
1 min read
Dehradun Lucknow vande Bharat Train: मात्र छह जगह रूकेगी ट्रेन, हफ्ते में छह दिन होगा संचालन…
Dehradun Lucknow vande Bharat Train
होली से ठीक पहले उत्तराखंड वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां… उत्तराखण्ड से एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। बताया गया है कि यह ट्रेन देहरादून से लखनऊ के बीच दौड़ेगी। सबसे खास बात तो यह है कि भारतीय रेलवे ने न केवल देहरादून से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को अपनी मंजूरी दे दी है बल्कि इसका शेड्यूल भी तय कर दी है। जिसके मुताबिक यह ट्रेन आगामी 12 मार्च से पटरी पर दौड़ेगी। बताया गया है कि इस ट्रेन का संचालन सप्ताह के छः दिन किया जाएगा और देहरादून से लखनऊ के बीच यह ट्रेन मात्र छः स्थानों पर रूकेगी।
यह भी पढ़ें- देहरादून से टिहरी तक बनेगी 35 किलोमीटर लंबी सुरंग 1 घंटे में होगी दूरी तय बनेगा DPR…
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक देहरादून के लिए यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ से सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी और आलमनगर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार होते हुए दोपहर 13:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। जिसके बाद देहरादून से यह ट्रेन दोपहर 14:25 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी और रात 22:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन शुरू होने से जहां देहरादून लखनऊ के बीच सफर करने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी वहीं उनका सफर भी काफी कम समय में तय हो जाएगा। आपको बता दें कि अभी तक उत्तराखण्ड से एक ही वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होता था, जो देहरादून और आनंद विहार रेलवे स्टेशन के बीच चलती है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
