Connect with us
Vanya Sharma Yog Ratna Award delhi
Image Source Devbhoomi Darshan - Vanya Sharma Yog Ratna Award

Home / देवभूमि दर्शन / बधाई: 6 वर्षीय वान्या शर्मा योग रत्न सम्मान से हुई सम्मानित बढ़ाया परिजनों का मान…

देवभूमि दर्शन देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

बधाई: 6 वर्षीय वान्या शर्मा योग रत्न सम्मान से हुई सम्मानित बढ़ाया परिजनों का मान…

1 min read

Vanya Sharma Yog Ratna Award : प्रथम कक्षा की छात्रा वान्या शर्मा राजधानी दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में योग रत्न सम्मान से हुई सम्मानित 

Vanya Sharma Yog Ratna Award: दिनांक 22 सितंबर 2024 को बिते रविवार को ऋषिकुल योगपीठ द्वारा राजधानी दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में  कार्यक्रम NATUROCON-2024 का आयोजन किया गया जिसमें वान्या शर्मा को योग रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि योग के क्षेत्र में नई दिल्ली निवासी वान्या लगभग 4 वर्ष से सक्रिय है और ज़ब वह 2 वर्ष की थीं तब से योग करना शुरू कर दिया था आज वह 6 वर्ष 9 महीने की हैँ और 11 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चूकी हैं।
यह भी पढ़िए: 6 वर्षीय वान्या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग में मनवा चुकी है लोहा 10 विश्व रिकॉर्ड किए अपने नाम

वान्या स्वामी रामदेव,आचार्य बालकृष्ण, स्वामी चिदानंद सरस्वती,श्री कैलाश सत्यार्थी, सोनू सूद,अमीशा पटेल,डॉ किरण बेदी, और राकेश बेदी से सम्मानित हो चुकी हैं। वान्या शर्मा एसडी पब्लिक स्कूल पीतमपुरा नई दिल्ली में अभी पहली कक्षा में पढ़ती हैं और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाकर लोगों को योग सिखा चुकी हैं। मौजूदा समय वह कल्कि फोंडेशन ट्रस्ट की ब्रांड अंबेसडर हैं। अब तक इन्हें राइट च्वाॅइस अवार्ड 2022, एमजीए अवार्ड 2022, कल्कि गौरव सम्मान 2022, योग वीर सम्मान 2022, महर्षि घेरंड योग रत्न सम्मान 2022, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्मान 2022, इंटरनेशनल सोशल ऑनरेबल अवार्ड 2022, इंडिया स्टार इंडिपेंडेंट अवार्ड 2022, नेशनल चाइल्ड अवार्ड 2022, राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2022, अटल गौरव सम्मान 2022, भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड 2022 और शबरी सम्मान 2023 मिले हैं, ग्लोबल फेम अवार्ड 2023, इंटरनेशनल योगिनी अवार्ड 2023, राइट चॉइस अवार्ड 2023,शहीद भगत सिंह नोबल अवार्ड 2024 मिल चुके हैं।यह भी पढ़िए: बधाई: हल्द्वानी की नन्हीं गुड़िया हर्षिका रिखाडी को मिला योग रत्न सम्मान, बढ़ाया प्रदेश का मान

Continue Reading

More in देवभूमि दर्शन

To Top