Connect with us
Uttarakhand news: Very cheap HELICOPTER service will start from next month for Pithoragarh, the marginal district

Home / उत्तराखण्ड / GOOD NEWS: सीमांत जिले पिथौरागढ़ के लिए अगले माह से शुरू होगी बेहद सस्ती हेली सेवा

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

GOOD NEWS: सीमांत जिले पिथौरागढ़ के लिए अगले माह से शुरू होगी बेहद सस्ती हेली सेवा

1 min read

Pithoragarh Helicopter Service: सीमांत जिले के लिए नैनी सैनी हवाई पट्टी पर हो गई थी हवाई सेवा बंद अगले माह से फिर से होगी शुरू

राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां पिथौरागढ़ के लोग अब सस्ती हेली सेवा का लाभ जल्द ही उठा पाएंगे। इसके लिए सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि अभी पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई पट्टी पर पवन हंस कंपनी द्वारा हवाई सेवा प्रदान की जा रही है। लेकिन पवनहंस में आम आदमी के लिए सफर कर पाना काफी महंगा है। बताते चलें कि मार्च 2020 से नैनी सैनी हवाई पट्टी पर विमान सेवा बंद कर दी गई थी सीमांत जिले के लोगों को इस विमान सेवा को दोबारा शुरू करने के लिए सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया था। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया गया था इसके बाद भी विमान सेवा शुरू नहीं हो पाई। लेकिन सरकार द्वारा नैनी सैनी हवाई पट्टी से दूसरी हेली सेवा देने की तैयारी की जा रही है।(Pithoragarh Helicopter Service)
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: हल्द्वानी से अल्मोड़ा का सफर होगा मात्र 1 घंटे में इसी माह से शुरू होगी हेली सेवा 

खास बात तो यह है कि इस हेली सेवा का किराया पवन हंस की हेली सेवा से कम होगा जिससे लोगों पर अधिक भार नहीं पड़ेगा। पवनहंस हेलीकॉप्टर का किराया 8000 रूपए है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता है। हालांकि नैनी सैनी से दूसरी सस्ती हेली सेवा का आधिकारिक पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है। जल्द ही मुनस्यारी से हेली सेवा शुरू होने का कार्य चल रहा है।
यह भी पढ़िए: GOOD NEWS:अल्मोड़ा से देहरादून पिथौरागढ़ का सफर होगा आसान, हेली सेवा ट्रायल रहा सफल

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top