Connect with us
Tanakpur Champawat news today

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: सेना मे भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवक की करंट की चपेट में आने से ग‌ई जिंदगी….

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखण्ड: सेना मे भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवक की करंट की चपेट में आने से ग‌ई जिंदगी….

1 min read

Tanakpur Champawat news today: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक का शव स्टेडियम गेट से लटका मिला, करंट लगने की जताई जा रही आशंका, लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद फिजिकल टेस्ट की कर रहा था तैयारी…….

Tanakpur Champawat news today: चंपावत जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहाँ पर एक युवक सेना भर्ती की तैयारी करने के दौरान दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया है। दरअसल सेना में भर्ती होने के लिए युवक ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी जिसके पश्चात वह फिजिकल टेस्ट की तैयारी करने के लिए रोज़ स्टेडियम जाता था लेकिन बीते रविवार को युवक का शव गेट से लटका मिला है जिसके चलते युवक को करंट लगने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में गौला नदी में बहा 14 वर्षीय किशोर, नदी किनारे खेलने के दौरान हुआ हादसा

बता दें मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के भनार गांव का रहने वाला एवं वर्तमान में चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र के नायकगोठ निवासी 21 वर्षीय विवेक भंडारी पुत्र देवेंद्र भंडारी आर्मी मे भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। जिसके लिए विवेक ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी और अब वह फिजिकल टेस्ट की तैयारी करने के लिए रोज सुबह स्टेडियम जाया करता था लेकिन बीते रविवार की सुबह करीब 6:00 बजे विवेक स्टेडियम के गेट पर लटका मिला। बताया गया है कि अवकाश के चलते स्टेडियम के गेट बंद थे जैसे ही स्टेडियम प्रभारी हल्की बारिश के बीच गेट की ओर आए तो उन्हें गेट पर युवक लटका नजर आया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में दुखद घटना व्यायाम कर रहे किशोर की मौत कर रहा था सेना भर्ती की तैयारी

दरअसल रविवार को स्टेडियम के गेट बंद थे जिसके चलते अंदेशा जताया जा रहा है कि विवेक अंदर जाने के लिए गेट पर चढ़ा तो बिजली लाइन की चपेट में आ गया जिसके चलते करंट लगने से उसकी वहीं पर मौत हो गई। विवेक 12वीं कक्षा का छात्र था और आईटीआई में मोटर मैकेनिक ट्रेड में उसका यह अंतिम वर्ष था इसके साथ ही वह एसएससी की तैयारी भी कर रहा था। विवेक दो भाइयों में बड़ा भाई था । इस हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- Tehri Garhwal News: महिला ने पुल से टिहरी झील में लगाई छलांग शव हुआ बरामद

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top