Connect with us
Uttarakhand weather forecast Mausam update heavy rain barish orange alert today august 2025
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand weather orange alert)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather: 24 अगस्त तक जमकर बरसेंगे मेघ 2 दिन आरेंज अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand weather: 24 अगस्त तक जमकर बरसेंगे मेघ 2 दिन आरेंज अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand weather orange alert: प्रदेश में 24 अगस्त तक बारिश का येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी, बरतें सावधानी..

Uttarakhand weather forecast Mausam update heavy rain barish orange alert today august 2025: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में जहां बीते 2-3 दिन से उमस भरी गर्मी देखने को मिल रही थी वहीं पहाड़ों में भी मौसम सुहावना बना हुआ था। परंतु अब मौसम ने एक बार फिर बड़ी करवट ले ली है। बुधवार रात को जहां नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी आदि जिलों के अधिकांश हिस्सों में तेज मूसलाधार बारिश होने की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने भी भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather: 20 अगस्त तक जमकर बरसेंगे मेघ भारी‌ बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज 21 अगस्त को उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग ,चमोली ,बागेश्वर ,नैनीताल पिथौरागढ़ जिलों में भारी से भारी मूसलाधार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है जबकि शेष जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

वहीं आगामी 22 अगस्त को राज्य के पर्वतीय जिलों समेत उधम सिंह नगर जिले के कुछ कुछ इलाकों को को यलो अलर्ट में रखा गया है।

इसके अलावा आगामी 23 अगस्त को भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए राजधानी देहरादून , बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिले के कुछ-कुछ इलाकों में अति तीव्र बारिश की संभावना को देखते हुए इन जिलो को ऑरेंज अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है जबकि शेष जनपदों मे येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

24 अगस्त की अगर बात करें तो राजधानी देहरादून ,टिहरी, बागेश्वर पिथौरागढ़ जिले के कुछ-कुछ इलाकों में बहुत अधिक बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी रहने वाला है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top