Connect with us
Uttarakhand weather forecast Mausam update heavy rain alert august month tomorrow news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Weather update tomorrow)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather: 20 अगस्त तक जमकर बरसेंगे मेघ भारी‌ बारिश का अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand weather: 20 अगस्त तक जमकर बरसेंगे मेघ भारी‌ बारिश का अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand Weather update tomorrow: प्रदेश के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी, रहे सावधान..

Uttarakhand weather forecast Mausam update heavy rain alert august month tomorrow news today: राज्य के अधिकांश जिलों में आगामी दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है जिसके चलते बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि आज शनिवार को जहां राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम लगभग साफ रहा और आसमां में हल्के बादलों के साथ तेज धूप खिली वही देहरादून , पिथौरागढ़ समेत कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश भी देखने को मिली । बताते चलें कि शनिवार को मौसम विभाग द्वारा बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था जबकि उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग ,चमोली, पिथौरागढ़ ,चंपावत एवं पौड़ी जिले के कुछ-कुछ इलाकों को यलो अलर्ट में रखा गया था।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Weather Tomorrow: उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट…

मौसम विभाग की माने तो आगामी 17 अगस्त को राजधानी देहरादून, बागेश्वर पिथौरागढ़ जिले के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल जिले के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के अन्य सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रहने वाला है जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 अगस्त की अगर बात करें तो बागेश्वर, पिथौरागढ़ नैनीताल जिले के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रहने वाला है।

19  व 20 को बारिश का येलो अलर्ट

19 अगस्त को राजधानी देहरादून बागेश्वर पिथौरागढ़ एवं नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है जबकि शेष जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रहने वाला है जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।  20 अगस्त को  देहरादनू , बागेश्वर, पौड़ी, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश  की संभावना है जबकि राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बजली चमकने व वर्षा का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रहने वाला है जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है ।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top