UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड: जमकर बरसेंगे मेघ, छः जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, बरतें सावधानी
1 min read
Uttarakhand rain Alert today: राजधानी देहरादून समेत अन्य पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, सतर्कता बरतने की हिदायत…
Uttarakhand rain alert today गौरतलब हो कि इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से लेकर गढ़वाल मंडल के अधिकांश जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरू किया है जिसके चलते गढ़वाल मण्डल के अलग-अलग स्थानों से बादल फटने की सूचनाएं सामने आने लगी हैं। वहीं बादल फटने से लोगों के घरों और मवेशियों को काफी नुकसान पहुंचा है इसके साथ ही कई मार्गो पर मलवा गिरने से आवाजाही भी ठप हो चुकी है। इसी बीच आज प्रदेश के 6 इलाकों में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़िए:बादल फटने से चमोली जिले में मचा त्राहिमाम, हाईवे सब स्टेशन पटे मलवे से, दो गाडियां भी बही
Uttarakhand weather Update बता दें बीते शुक्रवार को भारी बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाया है जिसके चलते गढ़वाल मंडल के चमोली और टिहरी जिले में बादल फटने की सूचनाएं सामने आई है इसके साथ ही नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। वहीं आज शनिवार को बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि उत्तरकाशी चमोली, रुद्रप्रयाग ,पौड़ी ,नैनीताल देहरादून, पिथौरागढ आदि जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दरअसल इन दिनों प्रदेश के अधिकतर जिलों में भयंकर बारिश हो रही है जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
