Connect with us
ALMORA missing women

Home / अल्मोड़ा / अल्मोड़ा से बच्ची के साथ लापता महिला को पुलिस ने किया सकुशल बरामद…..

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा से बच्ची के साथ लापता महिला को पुलिस ने किया सकुशल बरामद…..

1 min read

Almora missing women:अल्मोड़ा से 4 वर्षीय बेटी के साथ घर से कहीं बिना बताए गई महिला को रामनगर से सकुशल किया बरामद 

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से महिलाओं , युवतियों के लापता होने का सिलसिला जारी है इसी से संबंधित एक बड़ी खबर अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र से सामने आ रही है जहां 17 अगस्त को सल्ट निवासी एक व्यक्ति ने सल्ट थाने में अपनी बहू के संबंध में सूचना दी की वह अपनी 4 वर्षीय बेटी के साथ घर से कहीं बिना बताए चली गई है। उनका कहना था कि हमने दोनों को ढूंढने का बहुत प्रयास किया लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पा रहा है जिस पर थाना सल्ट ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर ली।(Almora missing women)

यह भी पढ़िए:हल्द्वानी: आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे मनोज रावत की गई जिंदगी परिजनों मचा कोहराम

परेशान परिजनों को देखते हुए सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष सल्ट राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सर्विलांस सेल की सहायता से अथक प्रयासों के बाद गुमशुदा महिला को उसके 4 वर्ष की बेटी सहित ढिकुली रामनगर से सकुशल बरामद कर लिया गया, इसके बाद दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन दोनों को सकुशल पाकर पुलिस टीम का धन्यवाद अदा करते नहीं थके। मामले की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी गई की महिला रामनगर कैसे पहुंची।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top