Connect with us
Uttarakhand news:Pooja Kharkwal of lohaghat Champwat passed SSC JE exam.

Home / अल्मोड़ा / बधाई: चंपावत की पूजा खर्कवाल ने उत्तीर्ण की SSC JE परीक्षा बढ़ाया परिजनों का मान

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

बधाई: चंपावत की पूजा खर्कवाल ने उत्तीर्ण की SSC JE परीक्षा बढ़ाया परिजनों का मान

1 min read

Pooja kharkwal SSC JE पिता चलाते है बर्तन की दुकान, पूजा खर्कवाल ने SSC JE परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता- पिता समेत पूरे क्षेत्र का मान….

Pooja kharkwal SSC JE  उत्तराखंड की होनहार बेटियां आज शिक्षा , खेल ,विज्ञान ,चिकित्सा ,कला जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी सफलता के झंडे राष्ट्र ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गाढ़ रही है। इसी के साथ यहां की होनहार काबिल बेटियां एसएससी जेई जैसी कठिन परीक्षाओं में भी सफलता हासिल कर रही हैं जो उनकी मेहनत और समर्पण की क्षमता को ही नहीं बल्कि अपने लक्ष्य को हासिल करने की अटल जिद्द को भी दर्शाता है। जो अन्य युवाओं के लिए तो प्रेरणा का स्रोत है ही लेकिन इसके अलावा ये समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को भी दर्शाता है। हम आए दिन आपको ऐसी ही होनहार बेटियों से रूबरू करवाते रहते हैं जो अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल करती है। आज हम आपको एक और ऐसी ही बेटी से रूबरू करवाने वाले हैं जिन्होंने एसएससी जेई की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। जी हां…. हम बात कर रहे हैं चंपावत जिले की रहने वाली पूजा खर्कवाल की जिन्होंने jE का पद हासिल किया है।

यह भी पढ़िए:बधाई: अल्मोड़ा की शिक्षिका मीनू जोशी को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान

Pooja Kharkwal Champwat Uttarakhand बता दें पूजा खर्कवाल चंपावत जिले के खर्क पटौरी की रहने वाली होनहार बालिका है जिन्होंने एसएससी जेई परीक्षा उत्तीर्ण कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। दरअसल पूजा खर्कवाल की प्रारंभिक शिक्षा सरकारी विद्यालय प्राइमरी दयारतोली से पूरी हुई है जबकि आठवीं तक की परीक्षा उन्होंने विद्या मंदिर लोहाघाट से उत्तीर्ण की है। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा पूजा ने विवेकानंद विद्या मंदिर लोहाघाट से उत्तीर्ण की है तत्पश्चात उन्होंने लोहाघाट से ही पॉलिटेक्निक और बीटेक की परीक्षा पूर्ण की है। जिसके पश्चात पूजा ने घर पर ही तैयारी कर के यह विशेष उपलब्धि हासिल करी है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और रिश्तेदारों को दिया है। एसएससी जेई परीक्षा उत्तीर्ण करने पर पूजा का चयन ग्रामीण निर्माण विभाग में हुआ है जिसके चलते पूरे ग्राम वासियों में खुशी की लहर है। पूजा खर्कवाल के पिता जगदीश खर्कवाल वर्तमान में खड़ी बाजार लोहाघाट में बर्तनों की दुकान चलाते हैं।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top