उत्तराखण्ड नैनीताल
उत्तराखंड: तार पर कपड़े सुखाते समय लगा धनपाल नेगी को करंट चली गई जिंदगी..
1 min read
Ramnagar news today: कपड़े सुखाने वाली तार पर करंट आने से संविदा कर्मचारी की मौत परिजनों में मचा कोहराम
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से एक दुखद खबर सामने आ रही है । जहां कार्बेट टाइगर रिजर्व के धनगडी स्थित सुल्तान गेस्ट हाउस में संविदा पर तैनात एक कर्मचारी की सरकारी आवास में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि युवक के मौत के जानकारी विभाग द्वारा परिजनों को दे दी गई है। युवक की मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल जिले के नैनीडांडा ब्लाक की ग्राम कांडी मल्ली निवासी धनपाल सिंह नेगी बुधवार को अपने घर से वापस ड्यूटी पर आये थे।(Ramnagar news today)
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: पहाड़ में दुखद घटना गहरी खाई में गिरी कार शिक्षक की गई जिंदगी….
उनके अन्य सहयोगी तेजपाल सिंह के अनुसार दोनो लोग बाल कटा कर सरकारी आवास पर पहुंचे थे। बता दे कि घर आने के बाद तेजपाल नहाने के लिए चले गए । तभी उन्हे करंट लगने का आभास हुआ जिस पर उन्होंने धनपाल सिंह नेगी को आवाज देकर कमरे में करंट आने की बात कही। इसी बीच धनपाल सिंह नेगी कमरे के बाहर लगी कपड़े सुखाने वाली तार में चिपक गये इसके बाद तेजपाल ने मौके पर पहुंचकर धनपाल सिंह को तार से छुड़ाया एवं सहयोगी कर्मचारियों की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने धनपाल सिंह नेगी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है जांच के पश्चात के करंट फैलने की पुष्टि की जाएगी।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
