Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: दीक्षा ने अपनी ऐपण कला से उत्तराखंड संस्कृति का विदेशों तक लहराया परचम
उत्तराखण्ड पिथौरागढ़
उत्तराखंड: दीक्षा ने अपनी ऐपण कला से उत्तराखंड संस्कृति का विदेशों तक लहराया परचम
By
1 min read
पहाड़ की दीक्षा मेहता (Diksha Mehta) अपनी ऐंपण कला (Aipan art) से छाई देश-विदेश में, अमेरिका से भी आनलाइन प्रशिक्षण ले रही महिलाएं, दुकानदारों से भी मिल रहे आर्डर..
आज देवभूमि उत्तराखंड के प्रतिभावान युवा न सिर्फ अपनी बोली-भाषा, सभ्यता-संस्कृति को सहेजने के लिए प्रयासरत हैं बल्कि पहाड़ की पारम्परिक विरासतों को भी अपने हुनर के बलबूते विश्वस्तर पर नई पहचान दिला रहे हैं। यही कारण है कि एक समय विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी कुमाऊं की पारम्परिक लोक विरासत ऐंपण को अब देश-विदेश में पसंद किया जा रहा है। उत्तराखण्ड का होनहार युवा न सिर्फ ऐंपण के माध्यम से नए-नए उत्पादों यथा कैनवास, मांगलिक चौकी, ऐंपण फ्रेम, फ्लावर पोट, नेम प्लेट आदि की सजावट कर रहे हैं बल्कि पहाड़ की इस अनमोल विरासत का प्रचार-प्रसार कर आत्मनिर्भरता की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं। आज हम आपको पहाड़ की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू करा रहे हैं जो इन दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से अमेरिका में रहने वाली महिलाओं को ऐंपण का आनलाइन प्रशिक्षण दे रही है बल्कि अब कुमाऊं के बड़े-बड़े कारोबारी भी उसे नए-नए ऐंपण, ऐंपण वाली राखी की डिमांड कर रहे हैं। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली दीक्षा मेहता(Diksha Mehta) की, जिसने अपनी बेेहतरीन ऐंपण कला (Aipan art) के दम पर देश-दुनिया में पहचान बनाई है। रक्षाबंधन के अवसर पर ऐंपण वाली राखियां बना चुकी दीक्षा इन दिनों चौकी, घड़ो, सुरई, थाली, काफी मग, कुशन कवर व बोतलों में ऐंपण बना रही हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड- ऐपण लोककला को एक नया आयाम दे रही हैं अभिलाषा, देखिए बेहद खुबसूरत तस्वीरें
दीक्षा अपने बचपन के शौक को पेशे में तब्दील कर देश-विदेश में कमा रही नाम, पढ़ाई के साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति भी कर रही मजबूत:-
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के डुंगरी गांव निवासी आनंद सिंह मेहता एक रिटायर्ड हवलदार है और वर्तमान में नैनीताल जिले की हल्द्वानी तहसील के हरिपुर नायक में किराये पर रहते हैं। बताया गया है कि आनंद कि छोटी बेटी दीक्षा मेहता इन दिनों एक ओर तो एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा पढ़ाई कर रही है वहीं दूसरी ओर अपने बचपन के शौक ऐंपण को पेशे में बदलकर अपनी आर्थिकी भी मजबूत कर रही है। दीक्षा कहती हैं कि इसके लिए उन्होंने पिछले साल फेसबुक पर लिल आर्ट गैलरी नाम से अकाउंट बनाया। उसके बाद वह इस अकाउंट पर खुद के द्वारा बनाई गई ऐंपण के सुंदर चित्र लोगों के साथ साझा करने लगी। करीब चार महीने पहले अमेरिका में रहने वाली ज्योति सीखा नामक महिला ने भी उसके ऐंपण चित्रों को देखकर उससे सम्पर्क किया और आनलाइन ऐंपण सीखने की फरमाइश की। दीक्षा बताती है कि ज्योति सीखा मूल रूप से कनार्टक की रहने वाली है और पिछले चार महीनों से उससे ऐंपण सीख रही हैं जिसके लिए वह प्रतिमाह पांच हजार रुपए का शुल्क भी अदा करती है। बता दें कि दीक्षा ने राखी के अवसर पर ऐंपण वाली राखियां भी बनाई जिन्हें न सिर्फ लोगों द्वारा खासा पसंद किया गया बल्कि हल्द्वानी के साथ ही पिथौरागढ़, चम्पावत व मुरादाबाद के दुकानदार भी उन्हें राखी के लिए आर्डर देने लगे। दीपावली के अवसर पर भी कुमाऊं के बड़े-बड़े दुकानदारों ने उन्हें ऐंपण बनी चौकियों आदि के आर्डर दिए हैं।
यह भी पढ़ें- उतराखण्ड: ममता ने पहाड़ की संस्कृति को संजोए हुए तैयार की खूबसूरत ऐपण राखियाँ
You may also like...
Related articles
Poonam ITBP martyr chamoli: ITBP में तैनात चमोली की पूनम शहीद सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार
1 min read Poonam Devi ITBP martyr chamoli News today uttarakhand martyr news today चमोली की बेटी पूनम देवी को…
Read More
Anita bishnoi influencer: राजस्थानी इनफ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने लाइव विडियो में पिया जहर हालत नाज़ुक
1 min read Anita Bishnoi influencer Anita bishnoi influencer Rajasthan Jodhpur viral news today सोशल मीडिया स्टार अनीता बिश्नोई ने…
Read More
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में फिर से हो गया बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट रहें सावधान
1 min read Uttarakhand weather Update hindi: पहाड़ से मैदान तक मौसम के बदलेंगे मिजाज Uttarakhand weather Update hindi IMD…
Read More
अल्मोड़ा : मुझोली की लक्ष्मी परिहार का ऐपण कला में ऐसा हुनर, देश-विदेश तक पहुंच रहे उत्पाद
1 min read |Laxmi Parihar Aipan work |Aipan Art Uttarakhand| अल्मोड़ा की बेटी लक्ष्मी परिहार ऐपण कला के जरिए बिखेर…
Read More
Dehradun news today: देहरादून में विवाहिता संग हैवानियत 10 महीने तक शौचालय में रखा बंद
1 min read Dehradun news today: Dehradun news today uttarakhand married women news uttarakhand breaking news देहरादून में विवाहिता संग…
Read More
Haldwani News Today: हल्द्वानी गर्भवती महिला ने खत्म कर दी जिंदगी वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
1 min read Haldwani News Today: Haldwani News Today haldwani married women news uttarakhand pregnant woman news nainital breaking news…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
Uttarakhand homeguard bharti 2026: होमगार्ड के 920 पदों पर निकली भर्ती
1 min read Uttarakhand homeguard bharti 2026 Uttarakhand Home Guard Recruitment 2026 | 920 Vacancies | Apply Online…
Apply Now
Central Bank SO recruitment: सेंट्रल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 26 पदों पर भर्ती
₹64,820 से ₹1,02,300
Apply Now
