Connect with us
उत्तराखंड के इन जिलों में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सावधान

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड के इन जिलों में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सावधान

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के इन जिलों में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सावधान

1 min read

उत्तराखंड में मॉनसून अपनी विदाई पर है, लेकिन जाते-जाते खूब बरस रहा है।  बीते 2 दिनों से जहां उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त चल रहा है। वही फिर मौसम विभाग ने कुमाऊं के लिए ऑरेंज और गढ़वाल के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।मौसम विभाग ने कुमाऊं के लिए ऑरेंज और गढ़वाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि इस समय कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों मे बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड के 2 जिलों में आया भूकंप बारिश के बीच घरों से बाहर निकले लोग

वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुमाऊं व उससे सटे गढ़वाल के कुछ इलाकों में अगले चौबीस घंटे मेें भारी से बहुत बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग द्वारा 11 अक्टूबर तक प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। अगर बात करें गढ़वाल मंडल की तो चमोली उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग पौड़ी और टिहरी आदि जिलों में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश की आशंका है। इसके साथ ही अगर बात करें कुमाऊं मंडल की तो चंपावत पिथौरागढ़ नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। लिहाजा प्रशासन ने आज विशेष सावधानी बरतने की अपील की है बारिश से नाले और नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में नदी-नालों से दूर रहें।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top