UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand snowfall 2026: उत्तराखण्ड अप्रैल में हिमपात, बारिश बर्फबारी से बढ़ी ठंड
1 min read
Uttarakhand snowfall 2026: उत्तराखंड में बारिश बर्फबारी जारी, वापस लौटी कड़ाके की ठंड…
Uttarakhand snowfall 2026: weather alert snow fall cold wave mausam update barish in April latest news live coverage: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है, जिसके चलते आज बुधवार सुबह से ही पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर जारी है अप्रैल महीने में मौसम का ऐसा रूद्र रूप देखने को मिल रहा है जिससे लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। बारिश बर्फबारी और शीतलहर के कारण जहां पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है वहीं पहाड़ से आ रही ठंडी फुहारों से मैदानी क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट आ गई हैं।
यह भी पढ़े :लालकुआं: 43 छात्रों को अभी तक नहीं मिली 2024-25 की छात्रवृत्ति, विधायक ने लिया संज्ञान
बता दें प्रदेश में अप्रैल के महीने में प्री मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बड़ा बदलाव होने की बात कही है। रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ और चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम समेत हेमकुंड साहिब व उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री, गंगोत्री धाम में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है जबकि निचले इलाकों में बारिश की बौछारें पड़ रही है। इसके अलावा बागेश्वर जिले की पिंडर घाटी और पिंडारी क्षेत्र में बर्फ पड़ने से दिसंबर – जनवरी जैसी सर्दी का एहसास हो रहा है।
आम लोगों को गर्मी से राहत लेकिन किसानों की फसलों को भारी नुकसान ( Uttarakhand rain snowfall news today)
बताते चले बारिश व बर्फबारी के कारण आम लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है , लेकिन किसानों की फसलों को नुकसान की मार झेलनी पड़ रही है। बताया जा रहा है, जिन किसानों ने फसल काटकर खेतों में फैलाई थी पानी भरने से उन्हें भारी नुकसान की आशंका है।
