UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand Weather Forecast IMD: उत्तराखंड में दो दिन हो गया मौसम का भारी ऑरेंज अलर्ट
1 min read
Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में दो दिन हो गया ऑरेंज अलर्ट सभी लोग रहे सावधान पहाड़ी मार्ग पर यात्रा करने से पहले जान लीजिए ताजा मौसम समाचार Uttarakhand weather News IMD snowfall rain thunder alert Mausam khabar Hindi
Uttarakhand weather forecast IMD snowfall rain alert today Mausam Hindi news: उत्तराखंड में एक बार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम ने बड़ा करवट ले लिया है। पर्वतीय इलाकों में जहां बीते कुछ दिनों से रूक रूक कर बारिश देखने को मिल रही है वहीं मैदानी इलाकों में भी आंधी तूफान देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि केदारनाथ धाम में बीते दो दिनों से बर्फबारी चल रही है जिससे आसपास के जिलों में भी बर्फीली हवाएं चल रही है। बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे जिसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं ।मौसम में इस अचानक बदलाव से मैदानी जिलों के लिए निश्चित रूप से राहत की उम्मीद है। हालांकि बे मौसम बारिश ने कृषि फसलों को नुकसान पहुँचाने की आशंका बढ़ा दी है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand school books: चल पड़ा महंगी किताबों का खेल, पर्चियां दे कर दबाव डाल रहे स्कूल
उत्तराखंड में दो दिन ऑरेंज अलर्ट (Uttarakhand weather Update orange alert)
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 7 अप्रैल को देहरादून टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि झोंकेदार हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से चलने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं 8 अप्रैल को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल ,चंपावत और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट रखा गया है।
अगर बात करें 9 अप्रैल की तो उत्तराखंड के उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में आंधी तूफान की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट रखा गया है।
