Connect with us
Uttarakhand weather live: mausam update rain snowfall alert forecast mid March 2026 today
सांकेतिक फोटो Uttarakhand weather live

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather live: उत्तराखंड फिर बदलेगा मौसम, बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand weather live: उत्तराखंड फिर बदलेगा मौसम, बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand weather live: mausam update rain snowfall alert forecast mid March 2026 today: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी, कई जिलों में येलो अलर्ट

Uttarakhand weather live: mausam update rain snowfall alert forecast mid March 2026 today: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अभी स्थिर होने के मूड में नहीं है। बीते एक सप्ताह से मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है कभी तेज धूप खिल रही है तो कभी तेज मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही हैं। बीते रविवार और सोमवार को जहां हल्की धूप खिलने के साथ ही आसमां में बादलों का डेरा रहा और मसूरी सहित कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई वहीं एक बार फिर पहाड़ी जिलों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं की चेतावनी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 24 से 29 मार्च तक प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार मौसम प्रतिकूल बना रह सकता है।

पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला

मंगलवार 24 मार्च से आगामी 27 मार्च तक जहां राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अगले कई दिनों तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और 3300 मीटर से ऊपर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं कई स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है, जिससे संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता जरूरी हो गई है। हालांकि राज्य के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रह सकता है जबकि अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की आंशका मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।

आज ऐसा रहेगा मौसम:-

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार 24 मार्च को राज्य के राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं 3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

27 मार्च को खास अलर्ट

बात आगामी 27 मार्च की करें तो इस दिन मौसम और ज्यादा खराब रह सकता है। इस दिन कुछ क्षेत्रों में झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इसके चलते मौसम विभाग द्वारा राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं आकाशीय बिजली चमकने / झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मैदानी इलाकों को फिलहाल राहत

जहां पहाड़ों में मौसम सक्रिय रहेगा, वहीं देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने का अनुमान है। हालांकि ठंडी हवाओं का असर यहां भी महसूस किया जा सकता है। इस दौरान तापमान में एक दो डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।

29 मार्च तक बना रहेगा असर

मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 मार्च तक यह बदलाव जारी रहेगा। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बाकी पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश का क्रम बना रह सकता है। मार्च के महीने में लगातार बदलता मौसम इस बात का इशारा है कि इस बार पहाड़ों में मौसम सामान्य पैटर्न से अलग चल रहा है। कभी अचानक बारिश, कभी बर्फबारी और फिर तेज हवाएं—यह सब मिलकर जनजीवन पर असर डाल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक यह मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण देखने को मिल रहा है।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने जहां पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वालों और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर भूस्खलन संभावित इलाकों और ऊंचाई वाले मार्गों पर सतर्क रहने को कहा है वहीं चिकित्सकों ने भी लगातार बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह लोगों को दी है ‌।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather landslide: भारी बारिश से बद्रीनाथ हाईवे बंद मार्च में बर्फबारी से वैज्ञानिक हैरान

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top