Connect with us
Uttarakhand weather News Live in hindi today rain and snowfall 2026

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand weather News live: उत्तराखंड में 15 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand weather News live: उत्तराखंड में 15 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

1 min read

Uttarakhand weather News live: उत्तराखंड मौसम ले सकता है बड़ा करवट पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से बदलेगा मौसम

Uttarakhand weather News live: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। जहां एक ओर मैदानी इलाकों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है, वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी जिलों में मौसम का मिजाज अचानक बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई पर्वतीय इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में 15 मार्च तक मौसम बदला हुआ रह सकता है। इस दौरान कई जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड बजट 2026 रोडवेज को बड़ी राहत 

अगर 11 मार्च की बात करें तो उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं इन जिलों के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 12 मार्च को खास तौर पर पिथौरागढ़ जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों, खासकर 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 14 और 15 मार्च को भी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं अगर मैदानी जिलों की बात करें तो यहां मौसम फिलहाल शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी के साथ साथ लोगों को अब उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

ऐसे में पहाड़ों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर ले लें।फिलहाल मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद एक बार फिर पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने की संभावना बन गई है, जिसका असर आने वाले कुछ दिनों तक देखने को मिल सकता है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top