Connect with us
Uttarakhand weather news live: rain Strom update yellow alert issue mausam forecast today march ending 2026.
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand weather news live)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather: उत्तराखण्ड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश तूफान का यलो अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand weather: उत्तराखण्ड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश तूफान का यलो अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand weather news live  : पहाड़ों में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, महीने के अंत तक बारिश की संभावना

Uttarakhand weather news live: rain Strom update yellow alert issue mausam forecast today march ending 2026.  : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक इन दिनों मौसम के मिजाज लगातार बदलते हुए नजर आ रहे है, एक ओर जहां पर्वतीय क्षेत्रों के अधिकांश इलाकों में बीते दो दिनों से रूक रूककर बारिश देखने को मिल रही है वहीं दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिली हुई है। आने वाले दिनों की अगर बात करें तो आज गुरुवार से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है जो महीने के अंत तक जारी रहेगा। बताते चलें राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से बुधवार दोपहर से पूरे उत्तर भारत में मौसम का बदलाव हुआ है जिसका असर उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather live: उत्तराखंड फिर बदलेगा मौसम, बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो 26 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिले के कुछ-कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के साथ बारिश का अंदेशा जताया गया है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

27 मार्च को उत्तराखंड के पर्वर्तीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक) चलने की संभावना बरकरार है।

इसके साथ ही 28 से 30 मार्च तक पर्वतीय जिलों विशेषकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग , चमोली पिथौरागढ़ और बागेश्वर के 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top