Connect with us
Uttarakhand Weather news: rain will happen in five district of Uttarakhand

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड मौसम विभाग का पाँच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मौसम विभाग का पाँच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand Weather: मानसून की पहली बारिश के बाद मौसम विभाग का पाँच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट हुआ जारी

इस बार उत्तराखंड में एक हफ्ते पहले मानसून ने दस्तक दे दी थी साथ ही अपना 14 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ा लेकिन मौसम(Uttarakhand Weather) के बदलते मिजाज को देखकर मौसम विज्ञानी भी हैरत में हैं। मानसून के दस्तक देने के साथ ही हर साल राजधानी देहरादून समेत राज्य के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में जो झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिलता था। वह इस बार नहीं दिखाई दे रहा है। मानसून की पूरी तरह सक्रियता और झमाझम बारिश का वो नजारा बिल्कुल नदारद है। बता दे की मौसम विभाग ने चार जिलों को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राजधानी देहरादून के साथ ही टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा जिले में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें– उत्तराखंड मौसम विभाग का पाँच जिलों को तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

राजधानी दून समेत अन्य मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में बीते दो दिन से चटख धूप खिली, जिससे खाश तौर पर मैदानी क्षेत्रों में लोग गर्मी से काफी परेशान रहे। मानसून की पहली बारिश ने जहां उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में जीवन अस्त व्यस्त कर दिया था। वहीं फिर से कुछ दिनों की राहत के बाद मौसम विभाग ने पांच जिलों को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top