UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 23 मई तक बारिश और आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी
1 min read
Uttarakhand weather news Update : प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी....
Uttarakhand weather news Update : उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार करवट लेता हुआ नजर आ रहा है जिसके चलते मई के पहले सप्ताह से लेकर दूसरे सप्ताह में भी बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है जारी है । आपको बता दें कि जहां मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप लोगों को परेशान कर रही है वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बीच बीच में बारिश होने से मौसम सुहावना बना दिया हुआ है। इसी बीच एक दक्षिण भारत का विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिससे वर्षा की संभावना बनी हुई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 17 मई तक इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की मानें तो 19 मई और 20 मई को प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली पिथौरागढ़ ,चंपावत ,बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून, उधम सिंह नगर टिहरी, पौडी , अल्मोड़ा, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग इन सभी 13 जिलों के कुछ-कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा का तीव्र दौर जारी रहने वाला है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में मौसम के बदलने से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है जिसके कारण लोगों को कुछ हद तक राहत मिलेगी। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष मई के महीने मे ही बारिश देखने को मिल रही है जिसने कहीं ना कहीं तपिश वाली गर्मी को कुछ हद तक बढ़ने से रोका है ।आपको बता दे की मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा हल्की से मध्यम बारिश का यह सिलसिला 23 मई तक जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
