UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand weather: उत्तराखण्ड में फिर बदला मौसम, बारिश आंधी का आरेंज अलर्ट जारी
1 min read
Uttarakhand weather today : उत्तराखंड में बारिश का यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी..
Uttarakhand weather today: mausam update rain snowfall Strom orange alert April 2026 latest news live : उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार करवट ले रहा है ,जो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण देखने को मिल रहा है। प्रदेश के मैदानी व पर्वतीय इलाकों में कभी धूप तो कभी आकाश में बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच आज शनिवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है, जिसके कारण कुछ जिलों में बारिश व हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather update: उत्तराखण्ड मौसम बारिश बर्फबारी का आरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग की माने तो 3 अप्रैल शुक्रवार को उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग ,चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने व झोंकेदार हवाएं ( 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती है। इसके साथ ही बारिश का अंदेशा जताया गया है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
4 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / ओलावृष्टि । झॉकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जो बढ़कर 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है ,जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट रखा गया है।
5 अप्रैल को राज्य के पर्वतीय स्थानों में हल्की मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है, जबकि 3300 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका है।
6 व 7 अप्रैल को उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग ,चमोली ,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने का अंदेशा जताया गया है , जबकि 3300 और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।इसके साथ ही 8 अप्रैल को भी मौसम का यही मिजाज जारी रह सकता है।
