UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand weather update: उत्तराखण्ड मौसम बारिश बर्फबारी का आरेंज अलर्ट जारी
1 min read
Uttarakhand weather update: mausam forecast rain snowfall orange alert issue today April 2026: पहाड़ों में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश बर्फबारी की आशंका, ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी
Uttarakhand weather update: mausam forecast rain snowfall orange alert issue today April 2026: उत्तराखंड में एक बार फिर से 31 मार्च को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जिसके चलते राजधानी देहरादून समेत अधिकांश जिलों में बादलों ने अपना डेरा डाला हुआ है, जबकि पर्वतीय इलाकों में ठंडी हवाओं के बीच कहीं- कहीं काले बादल छाए हुए हैं, जिससे बारिश की संभावना बरकरार है। बीते दिनों की अगर बात करें तो प्रदेश के कई जिलों मे बारिश देखने को मिली थी जिससे एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather: उत्तराखण्ड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश तूफान का यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की माने तो आज रविवार 29 मार्च को उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ-कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई थी जबकि 3300 मी या उससे अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
30 मार्च को उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग ,चमोली ,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ-कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने समेत झोंकेदार हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट रखा गया था वहीं अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट बरकरार है।
मार्च महीने के अंतिम दिन में मौसम का बड़ा अलर्ट (Uttarakhand weather Update today)
31 मार्च व 1 अप्रैल को उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान चलने के साथ ही बारिश की संभावना बरकरार है जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है। जबकि 2 और 3 अप्रैल को भी मौसम बदला हुआ नजर आने वाला है।
