Connect with us
Uttarakhand weather Update 2025 rain alert
Image: (सांकेतिक फोटो)- uttarakhand weather Update 2025

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 12 अप्रैल तक इन जिलों में बारिश का भारी अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 12 अप्रैल तक इन जिलों में बारिश का भारी अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand Weather Update 2025: मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट, भारी बारिश के साथ ही ओलावृष्टि और आंधी तूफान की चेतावनी जारी….

Uttarakhand weather Update 2025: उत्तराखण्ड में बीते बुधवार से मौसम ने बड़ी करवट ले ली है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में जहां बुधवार को भारी बारिश के साथ ही आंधी तूफान और ओलावृष्टि देखने को मिली है वहीं अब 10 और 11 अप्रैल को इसमें और भी अधिक इजाफा होने का अनुमान है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए पूरे प्रदेश में आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि बारिश का दौर 12 अप्रैल तक जारी रहने वाला है। मौसम विभाग द्वारा जारी तात्कालिक पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि और थंडरस्टॉर्म (तूफान) की एक्टिविटी भी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather: चमोली मलबे में दबी गाडियां, हल्द्वानी में बारिश आधी तूफान से अफरातफरी

इस संबंध में देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार आज 10 अप्रैल को जहां राज्य के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी के साथ ही कुमाऊं और मैदानी जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है वहीं कल 11 अप्रैल को उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों में तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस दौरान आंधी तूफान के साथ ही ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल को जहां प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। वहीं 11 अप्रैल को भी कई जगहों पर गरज और चमक के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ ही बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। उन्होंने इस दौरान आम जनमानस से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन जिलों में 10 अप्रैल तक बारिश की संभावना…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top