Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather: चमोली मलबे में दबी गाडियां, हल्द्वानी में बारिश आधी तूफान से अफरातफरी
UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
Uttarakhand weather: चमोली मलबे में दबी गाडियां, हल्द्वानी में बारिश आधी तूफान से अफरातफरी
By
1 min read
Uttarakhand weather haldwani chamoli : मौसम ने ली करवट, आंधी तूफान के साथ तेज बारिश से अफरातफरी, ओले भी पड़े, कई गाडियां मलबे में दफ़न….
Uttarakhand weather haldwani chamoli मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को सही साबित करते हुए बुधवार शाम उत्तराखण्ड में मौसम ने बड़ी करवट ले ली है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभी-अभी राज्य के अधिकांश जनपदों से बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान की खबरें सामने आ रही है। बता दें कि जहां एक ओर राज्य के अधिकांश जनपदों के साथ ही नैनीताल जिले में भी मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आया वहीं चमोली जिले में तीन गाड़ियों के मलबे में दबने की खबर है। हल्द्वानी में तेज आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हो रही है तो चम्पावत, पिथौरागढ़ सहित अन्य जनपदों में काले घने बादलों के कारण शाम को छः बजे ही आसमां में अंधेरा छा गया है बेरीनाग में तो दोपहर तीन बजे ही अमावस की काली रात्रि जैसा अंधकार हो गया । एकाएक हुई इस भीषण बारिश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के अधिकांश नदी नाले उफान पर आ गए हैं। बुधवार को हुई इस बारिश से पहाड़ से लेकर मैदान तक गर्मी का सितम काफी हद तक कम हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन जिलों में 10 अप्रैल तक बारिश की संभावना…
uttarakhand weather update today बात अगर चमोली जिले की करें तो यहां बुधवार को हुई भारी बारिश से अफरातफरी का माहौल है। तेज बारिश से जहां सभी नदी नाले उफान पर आ गए हैं वहीं थराली चिकित्सालय के कमरों में भी बारिश का पानी व मलबा घुस गया। तीन गाड़ियों के भी मलबे में दफ़न होने की खबर है वो तो गनीमत रही कि सवारों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। बारिश के कारण थराली मोटर मार्ग सहित लगभग छः सड़कें बंद हो गई। कहीं कहीं ओलावृष्टि भी देखने को मिली है। इसके साथ ही मौसम में अचानक आए इस बदलाव एवं आंधी तूफान के कारण नुकसान की आंशका को देखते हुए राज्य के अधिकांश हिस्सों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित कर दी गई है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने गुरुवार 10 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश जनपदों में भारी बारिश के साथ ही आंधी तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जो एकदम सही साबित होता दिख रहा है। बताते चलें कि बीते रोज भी नैनीताल में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि देखने को मिली थी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे की राह में रोड़ा बना 1 मकान 1600 वर्ग मीटर के प्लाट ने रूकवाया काम
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: भानियावाला-ऋषिकेश में पेड़ों की कटाई विरोध के बीच छलके पर्यावरण प्रेमियों के आंसू
1 min read |Dehradun Bhaniyawala–Rishikesh Four-Lane Project: Tree Felling Restarts Under Heavy Police Security| भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन के लिए शुरू हुआ…
Read More
Uttrakhand: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर संकट, परेड ग्राउंड की अनुमति 72 घंटे पहले रद्द
1 min read |Rahul Gandhi Dehradun Visit | Chhatron Ki Goonj Program | Parade Ground News|देहरादून में राहुल गांधी के…
Read More
Uttarakhand : सोशल मीडिया वीडियो हटाने का झांसा देकर पिथौरागढ़ युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
1 min read Pithoragarh News live Today: पिथौरागढ़: सोशल मीडिया वीडियो हटाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी…
Read More
Uttarakhand: उत्तराखंड के IAS सविन बंसल बने संयुक्त सचिव, IAS वंदना चौहान भी जाएंगी केंद्र….
1 min read Uttarakhand IAS Transfer News : जिस दफ्तर ने की शिकायत वहीं मिली देहरादून के पूर्व डीएम सविन…
Read More
Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या
1 min read |Haridwar Murder News Today | Roorkee Mangalore Murder Case | Saurabh Murder News| दोस्ती के नाम पर…
Read More
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
