UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
Uttarakhand weather Update: उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी रहें सावधान!!
1 min read
Uttarakhand weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना….
Uttarakhand weather Update
गौरतलब है कि बीते दिनों उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से लेकर गढ़वाल मण्डल तक मानसून की भारी बारिश के चलते जहां कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई तो वहीं कुछ स्थानों पर लगातार भूस्खलन हो गया जिससे कई मार्ग भी अवरुद्ध हो गए थे। वही मौसम फिर से करवट लेने वाला है मौसम विभाग द्वारा राज्य के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि कहीं-कहीं गर्जन तथा आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तेज बारिश के आसार हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आज मौसम रहा साफ, कल से फिर इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी….
Uttarakhand weather news july
उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा आज उधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी, देहरादून जिलों के ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा अल्मोड़ा, टिहरी, पिथौरागढ़, चमोली जिले के कई जगहों पर बारिश का अनुमान जताया गया है।वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार जिलों के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट को देखते हुए प्रशासन द्वारा लोगों को एहतियात बरतने के साथ ही नदी नालों और पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Rain News Today: उत्तराखंड में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम???
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
