UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी……
1 min read
Uttarakhand Weather Update News: उत्तराखंड में बारिश और बिजली चमकने का अलर्ट जारी
Uttarakhand Weather Update News: उत्तराखंड मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी से जहां हाल बेहाल है और मैदानी क्षेत्रों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इस बीच पहाड़ों में वनाग्नि से पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 10 मई तक आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड मौसम: भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, 24 घंटे एक्टिव मोड में रहेंगे अधिकारी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है आपको बता दें कि तीन दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी , पिथौरागढ़, बागेश्वर समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। जबकि, निचले इलाकों में ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगर बात करें मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर की तो हरिद्वार में 9 और 10 को तेज झोकदार हवाएं चलने का अलर्ट किया गया है वहीं उधम सिंह नगर जिले में से 8 से 10 मई में तक झोकदार हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
