UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand weather update: उत्तराखण्ड में बदलेगा बारिश का मौसम यलो अलर्ट जारी
1 min read
Uttarakhand weather update : उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट, राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में होगी बारिश, यलो अलर्ट जारी..
Uttarakhand weather update: rain forecast Mausam yellow alert march 2026 latest news today : उत्तराखंड में लंबे समय के बाद मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है, जिसके चलते आज शनिवार की सुबह से ही आसमान में बादल व धूप के बीच आंख मिचौली का सिलसिला जारी है। मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण कुछ हद तक तापमान में कमी देखने को मिल रही है जिससे लोगों को चटक धूप से छुटकारा मिल रहा है। बताते चले मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 14 मार्च से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में प्रवेश करेगा जिसके कारण मौसम मे बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। उत्तराखंड में बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कुछ दिनों से तापमान बढ़ने से उमस भरी गर्मी शुरू हो गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather News live: उत्तराखंड में 15 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो आज 14 मार्च शनिवार को प्रदेश के उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग ,चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़ जिले के कुछ-कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं (40 -50 किलोमीटर घंटे तक) चलने की संभावना व्यक्त की गई है वहीं बारिश की संभावना जताई गई है जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आगामी 15 व 16 मार्च को उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग चमोली ,बागेश्वर ,पिथौरागढ़ जिले में आकाशीय बिजली चमकने झोंकेदार हवाएं चलने के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही हरिद्वार ,उधम सिंह नगर ,देहरादून ,टिहरी पौड़ी ,नैनीताल ,चंपावत जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि की संभावना बरकरार है।
