Connect with us
Uttarakhand weather update today: rain snowfall alert continue till Feb 2, 2026 aaj ka mausam live
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand weather update today)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather update today: 2 फरवरी तक जारी रहेगा बारिश बर्फबारी का दौर

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand weather update today: 2 फरवरी तक जारी रहेगा बारिश बर्फबारी का दौर

1 min read

Uttarakhand weather update today: प्रदेश में जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों मौसम..

Uttarakhand weather update today: rain snowfall alert continue till Feb 2, 2026 aaj ka mausam live: उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल से लेकर कुमाऊँ मंडल मे लंबे समय के बाद मौसम करवट ले चुका है, जिसके कारण मैदानी क्षेत्रों में बारिश व पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी तक देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं बल्कि लोगों को कहीं ना कहीं मौसम में बदलाव होने के कारण सूखी ठंड से भी राहत मिल रही है। इसी बीच आज बुधवार को भी गढ़वाल मंडल व कुमाऊं मंडल के कुछ जगह पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather rain snowfall alert: उत्तराखण्ड मौसम भारी बारिश बर्फबारी का आरेंज अलर्ट

29 जनवरी को उत्तरकाशी चमोली , पिथौरागढ़ जिले के कुछ कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा और 2800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले के कुछ-कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

30 जनवरी को भी उत्तरकाशी ,चमोली पिथौरागढ़ जिलों मे बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

आगामी 31 जनवरी को उत्तरकाशी , रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिले के कुछ-कुछ इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी का अंदेशा जताया गया है।

1 व 2 फरवरी को राज्य के पर्वतीय जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश व बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने वाला है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top